फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Meeting of MP on the issue of NCC Academy

एनसीसी अकादमी के मुद्दे पर सांसद से की मुलाकात

Sun, 04 Aug 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Meeting of MP on the issue of NCC Academy
टिहरी-उत्तरकाशी जन विकास परिषद ने नई दिल्ली में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत से भेंट कर एनसीसी अकादमी को देवप्रयाग ब्लॉक में यथावत रखे जाने की मांग की। सांसद ने इस मसले पर उत्तराखंड सरकार से बातचीत करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष आजाद सिंह नेगी की अगुवाई में परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने गढ़वाल सांसद तीरथसिंह रावत से उनसे निवास पर भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने एनसीसी अकादमी को टिहरी जिले से अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किये जाने का अनुरोध किया ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर 2015 में अकादमी का शिलान्यास टिहरी जिले के देवप्रयाग ब्लॉक स्थित श्रीकोट माल्डा में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया था, लेकिन मौजूदा प्रदेश सरकार ने अकादमी को पौड़ी जिले के देवार में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इससे टिहरी व उत्तरकाशी जिले की जनता में काफी आक्रोश है। देवप्रयाग क्षेत्र में इस मुद्दे पर जनता आंदोलनरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलाकात करने वालों में जगत सिंह असवाल, सुरेशानंद बसलियाल, अजय बिष्ट, विजय सिंह जड़धारी, बृज मोहन सेमवाल, पृथ्वी सिंह अधिकारी, गणेश जोशी, नागेंद्र कंसवाल, लखपत नेगी, देवेंद्र जोशी, वीरेंद्र नेगी व जोत सिंह भंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed