फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Medical College Srinagar will be equipped with resources: Dhami

मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को किया जाएगा संसाधनों से लैस: धामी

Fri, 03 Sep 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Medical College Srinagar will be equipped with resources: Dhami
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को सभी संसाधनों से लैस करने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज संबंधी प्रस्तावों को शीघ्र पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री से मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी की आयु सीमा 70 वर्ष करने का अनुरोध किया। उन्होंने श्रीनगर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के लिए अतिरिक्त वेतन अनुमन्य कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सालों से काम कर रहे अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए नियमों में शिथिलता लाने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हुई गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने की घोषणा को भाजपा पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर मेडिकल कालेज में विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ की डीपीआर स्वीकृत हो गई है। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य सीएम रावत ने संस्थान के संसाधानों, जरुरतों और सेवाओं संबंधी प्रस्तुतिकरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed