फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Mayor's post: Long list of contenders from BJP, Congress

मेयर पद : भाजपा, कांग्रेस से दावेदारों की लंबी सूची

Sat, 14 Dec 2024 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mayor's post: Long list of contenders from BJP, Congress
श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर में मेयर की सीट सामान्य होने के बाद दावेदारों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। यहां पहले मेयर के लिए दावेदारी को लेकर घमासान मचा हुआ था, अब टिकट को लेकर होने की संभावना है। वर्तमान में सबसे अधिक मेयर के दावेदार सत्ताधारी पार्टी भाजपा से हैं, जबकि कांग्रेस से भी दावेदारों की लाइन लगी हुई है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी भी चुनावी हलचल तेज कर रही है वहीं निर्दलीय रूप से तैयारी कर रहे प्रत्याशी चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकते है।शनिवार को नगर निकाय चुनाव के लिए सीटों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब चाय की दुकानों से लेकर चौराहों तक टिकट किसको मिलेगा इसकी चर्चा देखने व सुनने को मिल रही है। मेयर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों में भाजपा के कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक है। इसके दस से अधिक ने दावेदारी पेश की है, जबकि कांग्रेस से मेयर टिकट के 6 दावेदार हैं।
विज्ञापन

भाजपा से लखपत भंडारी, वासुदेव कंडारी, जीतेंद्र रावत, गिरीश पैन्यूली, अत्तर सिंह असवाल, गणेश भटट मेयर पद की दावेदारी कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस से बीरेंद्र नेगी, सूरज घिल्डियाल, सुरेंद्र चौहान, निशांत कंडारी, सुधाशुं नौडियाल ने दावेदारी की है। निर्दलीय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी भी चुनावी मैदान में है। आप के प्रदेश संगठन मंत्री गणेश भट्ट ने बताया कि आप नगर निगम श्रीनगर का चुनाव लड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed