{"_id":"678bdf49f9943f3bd40e8a0b","slug":"mayor-and-councilor-candidates-will-win-with-record-votes-dr-dhan-singh-rawat-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-597689-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर व पार्षद प्रत्याशी रिकार्ड मतों से जीतेंगे: डा. धन सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर व पार्षद प्रत्याशी रिकार्ड मतों से जीतेंगे: डा. धन सिंह रावत
विज्ञापन
श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्रीनगर नगर निगम चुनाव को लेकर मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय और भाजपा के पार्षद रिकार्ड मतों से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि इससे श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
उन्होंने कहा, श्रीनगर में हुए विकास कार्यों के नाम पर लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का पूरा मन बनाया है। जल्द ही संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र को शिविर लाइन से जोड़ना व प्रत्येक घर में गैस की पाइप लाइन पहुंचाना लक्ष्य है। कहा भाजपा हमेशा महिलाओं का सम्मान करती है, इसी को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र में महिलाओं को अधिक टिकट दिए गए हैं।
मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने मातृ शक्ति सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किए जा रहे कार्यों को गिनाते हुए लोगों से वोट की अपील की। इस अवसर पर जिला प्रभारी विजय कपरवाण ,कार्यकारी जिला अध्यक्ष भाजपा पौड़ी कमल किशोर रावत, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा अनीता बुड़ाकोटी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना गैरोला, प्रमिला भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मातृ शक्ति सम्मेलन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों से वोट की अपील की। नगर के मुख्य मार्गों पर निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।