{"_id":"690dce6a8b98b7ef0707d644","slug":"mass-singing-of-vande-mataram-took-place-at-the-university-to-mark-its-150th-anniversary-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-118099-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विवि में हुआ सामूहिक गायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विवि में हुआ सामूहिक गायन
Fri, 07 Nov 2025 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 07 Nov 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। भारत सरकार के निर्देशानुसार वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिड़ला परिसर स्थित एसीएल सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी कुलपति प्रोफेसर एमएसएम रौथाण, संयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वंदे मातरम के 150 वर्ष पर आधारित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा। मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं, मुख्य नियंता प्रो. एससी सती, प्रो. एचसी नैनवाल, प्रो. मंजुला राणा, प्रो. वाईएस फर्स्वाण, प्रो. अतुल ध्यानी आदि मौजूद रहे।