फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Man found dead in Base Hospital toilet

Pauri News: बेस अस्पताल के शौचालय में मृत मिला व्यक्ति

Mon, 01 Dec 2025 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 01 Dec 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Man found dead in Base Hospital toilet
श्रीनगर। राजकीय बेस चिकित्सालय श्रीकोट के शौचालय में सोमवार को एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। एमएस डॉ. एसएस रावत ने बताया कि गुड्डू उर्फ गुलाब लाल (40) पुत्र रघुवीर लाल निवासी केदार मल्ला चंद्रापुरी जिला रुद्रप्रयाग चरमरोग से पीड़ित था। जो कि 18 नवंबर से अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती था। रविवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन समय अधिक होने से वह रात को अस्पताल में ही रुक गया। सोमवार सुबह जब शौचालय का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने रोशनदान से उसे शौचालय के अंदर पड़ा देखा। इसकी सूचना कर्मचारियों को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अस्पताल प्रशासन की मौजूदगी में शौचालय का दरवाजा खोला गया तो गुड्डू उर्फ गुलाब मुंह के बल फर्श पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देकर अस्पताल बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed