फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Malatha railway project affected by demand for employment

रोजगार की मांग पर अड़े मलेथा रेलवे परियोजना प्रभावित

Thu, 08 Oct 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Malatha railway project affected by demand for employment
कीर्तिनगर तहसील के मलेथा के ग्रामीणों ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना निर्माण में प्रभावित परिवारों को रोजगार दिए जाने की मांग की है। प्रभावितों ने बाहरी प्रदेशों के वाहनों और श्रमिकों को परियोजना के निर्माण कार्यों में लगाए जाने पर भी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री, विधायक और जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में प्रभावितों ने कहा कि रेल परियोजना का वह स्वागत करते है, लेकिन परियोजना निर्माण के लिए ग्रामीणों की कृषि भूमि अधिग्रहित की गई है। जोकि उनकी रोजी रोटी का मुख्य साधन था। प्रभावितों ने कहा कि परियोजना निर्माण कार्य में लगी कंपनी की ओर से राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व अन्य प्रदेशों के वाहनों व मजदूरों से कार्य लिया जा रहा है। इसके अलावा निजी उपयोग के लिए टैक्सी वाहनों के स्थान पर प्राइवेट वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने परियोजना के कार्यस्थल से उड़ रही धूल और ध्वनि प्रदूषण पर भी आक्रोश जताया है। कहा कि भारत सरकार और आरवीएनएल की ओर से उन्हें कोई पैकेज तक नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने 10 दिनों के भीतर समस्या और मांग पर सकारात्मक कार्रवाई न किए जाने पर निर्माण कार्य को बंद करवाने की चेतावनी दी है। ज्ञापन भेजने वालों में प्रधान अंकित, सतेंद्र भट्ट, रविंद्र बिष्ट, अरविंद राणा, मनजीत राणा, रवींद्र चौहान, राजेश नेगी, धनपाल सिंह, सूरज राणा, मकान सिंह, जयवीर सिंह, कुलदीप सिंह, दिनेश भट्ट, संदीप नेगी, धनपाल आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed