{"_id":"16e0521e06b8ce07c8ac6bb68e5ff9b5","slug":"malan-from-mining-in-sukhrau-open-jobs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालन, सुखरौ में खनन खुलने से मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालन, सुखरौ में खनन खुलने से मिलेगा रोजगार
कोटद्वार
Updated Thu, 26 Nov 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सिद्धबली ट्रैक्टर यूनियन की यहां हुई बैठक में क्षेत्र की सबसे बड़ी मालन नदी में खनन, चुगान खोलने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के प्रयासों की सराहना की गई। कहा कि दस साल से कोटद्वार की नदियों में खनन, चुगान बंद होने से जहां खनन से जुड़े श्रमिक और ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्रवासियों को महंगे दामों पर खनिज सामग्री खरीदनी पड़ रही है। वैध खनन न खुलने से ही अवैध खनन को बढ़ावा मिल रहा था। नदियों में खनन चुगान खुलने से लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। कहा कि कोटद्वार की खोह, सुखरौ और मालन नदी में खनन से दस हजार लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार का साधन मिलेगा।
बृहस्पतिवार को पदमपुर में हुई बैठक में यूनियन के अध्यक्ष भास्कर बड़थ्वाल ने कहा कि नदियों में खनन और चुगान पर प्रतिबंध लगने से ट्रैक्टर स्वामी व चालकों के साथ ही इससे जुड़े मजदूरों को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा था। वाहन स्वामी और चालकों के सामने दो वक्त की रोटी की समस्या आ गई थी। उन्होंने स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी द्वारा मालन, सुखरौ नदी को पुन: खनन व चुगान के लिए खुलवाने के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि खनन और चुगान के पुन: खुलने से काफी युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। क्षेत्रवासी कम कीमत पर मकान निर्माण सामग्री प्राप्त कर सकेंगे। यूनियन ने मंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी विकास कार्यों में अपना सहयोग देने की मांग की।
बैठक में सुदर्शन भंडारी, विक्की, प्रेम सिंह, शेखर सिंह नेगी, जितेंद्र कुमार, चंद्रमोहन, धीरज सिंह, तीरथ सिंह, यूनुस अली, रामगोपाल, योगेश्वर कुमार, पंकज, बंटी, राजकुमार आदि मौजूद थे।