फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Makrain fair will remain in Ghusglikhal for two weeks

दो हफ्ते घुसगलीखाल में रहेगी मकरैण मेले की धूम

Mon, 20 Dec 2021 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Makrain fair will remain in Ghusglikhal for two weeks
जिले के घुसगलीखाल में दो हफ्तों तक मकरैण मेले की धूम रहेगी। दुर्गा पूजा व मांगल गीतों की प्रस्तुतियों के साथ मेले का आगाज 11 जनवरी को होगा। मेले में खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही थड़िया-चौफला, मांगलगीत व ढोल-सागर की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले में 1 जनवरी को विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

मकरैण मेला समिति की बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई। समिति के मुख्य सलाहकार अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल ने बताया कि मेले में एक जनवरी से घुसगलीखाल में क्रिकेट, वॉलीबाल, मैराथन दौड़, रस्सा-कस्सी, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएंगी। इनमें पौड़ी, कोट, कल्जीखाल विकासखंड के कई गावों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को मां दुर्गा पूजा, मांगल गीतों के साथ मेले का आगाज होगा। 11, 12 व 13 जनवरी को प्रतिदिन 21-21 गांवों के महिला मंगल दलों की 63 टीमें थड़िया-चौफला व मांगलगीत की प्रस्तुतियां देंगी। प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा प्रत्येक महिला मंगल दल की टीम के साथ ढोल-दमाऊ की टीमें भी आएंगी। घुसगलीखाल में ढोल-सागर की गूंज हर दिन रहेगी। प्रस्तुति देने वाली प्रत्येक जोड़ी को सम्मानित किया जाएगा। सुंदरियाल ने बताया कि 14 जनवरी को मकरैण पर्व पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ध्वजा व निसाण आएंगे। पुरस्कार व खिचड़ी प्रसाद वितरण के साथ मेला संपन्न होगा। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक सीतराम जुयाल ने की। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष नेत्र सिंह बिष्ट, कैलाश सुंद्रियाल,सुदामा सिंह रावत, नीरज पटवाल, अमित बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed