फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Maharaj banned the ration cards verification

महाराज ने राशन कार्डों के सत्यापन पर लगाई रोक

Mon, 30 Aug 2021 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Maharaj banned the ration cards verification
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज। - फोटो : PAURI
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने खाद्य सचिव सुशील कुमार को पौड़ी में राशन कार्डों के भौतिक सत्यापन पर रोक लगाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राशन कार्डों के सत्यापन के चलते एपीएल व बीपीएल कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में 1, 63,700 राशन कार्ड धारक हैं। फर्जी राशन कार्डों की शिकायतों को देखते हुए डीएम पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने दो अगस्त को भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया था। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं थी। सत्यापन अभियान के दौरान 242 राशन कार्ड निरस्त हो चुके हैं। अब चौबट्टाखाल विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राशन कार्डों के भौतिक सत्यापन पर रोक का आदेश जारी कर दिया है। जनपद में प्रवास के दौरान उन्होंने खाद्य सचिव को दूरभाष पर यह आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed