फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Live in 50 meter race, Divyanshu wins

50 मीटर दौड़ में जिया व दिव्यांशू ने मारी बाजी

Tue, 20 Aug 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Live in 50 meter race, Divyanshu wins
पौड़ी। विकास खंड पौड़ी के प्राथमिक व सब-जूनियर वर्ग के तीन दिवसीय शरदकालीन/शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, खो-खो व कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को शहीद जसवंत सिंह खेल मैदान रांसी में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका प्रेमलता मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता की शुरुआत प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ से हुई। इसमें दिव्यांशु ने प्रथम, प्रियांशु ने द्वितीय व अंकुश रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में जिया प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय व रेशमा तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर बालक वर्ग में साहिल पहले, अंकुश रावत दूसरे व अरुण तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में अर्चिता प्रथम, रेशमा द्वितीय व जिया तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अर्चिता प्रथम, जाह्नवी नेगी द्वितीय व राखी ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में दिव्यांशु प्रथम, अरुण द्वितीय व अंकित तृतीय स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में कशिश प्रथम, श्रुति बिष्ट द्वितीय व खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में करन प्रथम, हिमांशु नेगी द्वितीय व ईसव तृतीय रहा। बालिका वर्ग में खुशी प्रथम, विद्या रावत द्वितीय व दीक्षा चौहान तृतीय स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में संकुल बाड़ा ढांडरी को पराजित कर विजेता बना। कबड्डी बालिका वर्ग में संकुल ढांडरी ने नगर क्षेत्र को पराजित किया। बालक वर्ग प्राथमिक में नगर क्षेत्र ने कंडारा को हराया। ब्लाक समन्वयक अनूप काला ने बताया कि सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी पौड़ी में होगा। जिला समन्वयक कमल उप्रेती ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ऊषा कुकरेती, कृपाल रावत, भगत भंडारी, किरन रावत, रीना रावत, कुलदीप सिंह, प्रताप राणा, गणेश काला, जितेंद्र राय, शैलेंद्र रौथाण व जगमोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed