{"_id":"6aec6370c6eb7c1e220606ca","slug":"lighting-has-been-disrupted-at-several-locations-from-the-circuit-house-to-gadoli-pauri-news-c-51-1-pri1002-116239-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सर्किट हाउस से गडोली तक कई जगहों पर रोशनी का इंतजाम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सर्किट हाउस से गडोली तक कई जगहों पर रोशनी का इंतजाम ठप
Thu, 05 Nov 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 05 Nov 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस से गडोली तक कई जगहों पर रोशनी का इंतजाम ठप
पौड़ी। जिला मुख्यालय के कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से कई मोहल्लों के मुख्य रास्तों पर अंधेरा पसरा हुआ है। सर्किट हाउस, शिक्षा विभाग, डिप्टी धारा, न्यू विकास कॉलोनी, कंडोलिया रोड, छतरी धार, अपर चोपड़ा और लोअर गडोली के कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। इससे स्थानीय लोगों को रात के समय आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है।
शहर के कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था होने के बावजूद इनके बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम ढलते ही रास्तों पर अंधेरा पसर रहा है। इससे मोहल्लों में वन्य जीवों का खतरा बना हुआ है। अपर चोपड़ा निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि घर के बीचे जंगल है, जबकि लाइट बरसात से बंद पड़ी हुई है। पालिका को कहने के बाद भी लाइट नहीं लगी। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराने की मांग की है। वहीं ईओ पालिका संजय कुमार ने बताया कि लाइट की डिमांड भेजी है। विद्युत पंजीका में दर्ज सभी लाइटों को जल्द बदल दिया जाएगा।