{"_id":"6a746ef26af35190fd09d3c6","slug":"leopard-enters-inhabited-area-with-cub-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-125028-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: शावक के साथ आबादी क्षेत्र में पहुंचा गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: शावक के साथ आबादी क्षेत्र में पहुंचा गुलदार
Thu, 06 Aug 2026 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 06 Aug 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। भक्तियाना तहसील परिसर के समीप बुधवार देर रात गुलदार और उसका शावक चहलकदमी करते दिखा। दोनों की गतिविधि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार शावक के साथ डांग क्षेत्र की ओर चला गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ समय पहले डांग क्षेत्र में भी एक गुलदार शावक के साथ दिखाई दिया था। उस दौरान गुलदार शावक वहीं छोड़कर चला गया था जिसके बाद वन विभाग की टीम ने शावक को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया था। ऐसे में स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि बुधवार रात दिखाई दिया शावक वही हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय रक्षित बहुगुणा, गजेंद्र मैठाणी, प्रदीप और सूरज दत्त किमोठी ने बताया कि भक्तियाना और डांग क्षेत्र में अक्सर गुलदार की चहलकदमी देखी जाती है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में टीम भेजकर नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की। संवाद