Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Leopard caged near Khandah, fear persists

Pauri News: खंडाह के समीप गुलदार पिंजरे में हुआ कैद, खौफ बरकरार

Thu, 27 Nov 2025 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 27 Nov 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
Leopard caged near Khandah, fear persists
क्षेत्र में वन विभाग की टीम है तैनात, स्कूली बच्चों की आवाजाही के दौरान निगरानी तेज
विज्ञापन

श्रीनगर। कोटी और नयालगढ़ क्षेत्र में सक्रिय एक गुलदार को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर दिया है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय गुलदार पिंजरे में पकड़ा गया। इससे क्षेत्र के लोगों को कुछ राहत मिली है। लोगों का कहना है कि अभी क्षेत्र में और गुलदार सक्रिय हैं। इनको पकड़ने के लिए वन विभाग को पहल करनी चाहिए।

वन क्षेत्राधिकारी दिनेश नौटियाल ने बताया कि नयालगढ़ के समीप लदानो में लगे पिंजरे में गुलदार कैद हुआ है जिसकी उम्र करीब 4 वर्ष है। उन्होंने बताया कि गुलदार को पौड़ी ले जाया गया है। डॉक्टरों द्वारा गुलदार का परीक्षण कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि खंडाह क्षेत्र के कोटी और नयालगढ़ में वन विभाग की टीम तैनात है। यहां पर अभी दो पिंजरे लगाए गए हैं। टीम के साथ शूटर भी हैं। स्कूल के समय पर स्कूली बच्चों व घास लेने जंगल जा रही महिलाओं की गुलदार से बचाव के लिए निगरानी की जा रही है। टीम की ओर से क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है व लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed