फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Legal action will be done if performed

एसोसिएशन की चेतावनी पर सख्त हुए अपर निदेशक माध्यमिक

Fri, 30 Oct 2020 08:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Legal action will be done if performed
अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के प्रदर्शन की चेतावनी पर अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने विभागीय और कानूनी कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन ने अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा को 24 अक्तूबर को एक शिकायती पत्र भेजा था। पत्र में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीपक पोखरियाल व सचिव उत्तम सिंह नेगी ने आरोप लगाया था कि जनता इंटर कालेज गढ़कोट माण्डलू की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष के साथ सीईओ कार्यालय में सेवारत अशासकीय विद्यालयों के पटल प्रभारी ने दुर्व्यवहार किया था। एसोसिएशन ने अपर निदेशक माध्यमिक से पटल प्रभारी की ओर से माफी नहीं मांगने पर 5 नवंबर को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर बिष्ट ने कहा कि एसोसिएशन की चेतावनी दबाव बनाने की कार्रवाई मात्र है। एसोसिएशन के पदाधिकारी मंडल कार्यालय में किसी तरह का धरना-प्रदर्शन किया तो शासकीय/विभागीय कार्रवाई के साथ ही एफआईआर तक दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed