फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Lansdowne MLA dilip rawat spends 14.97 Crore of 18.75 crore MLA fund 521 of 795 works completed

लैंसडौन विधायक निधि: दो तिहाई राशि खर्च, इतने ही विकास कार्य पूरे, 274 पर अब भी चल रहा काम

Tue, 13 Oct 2026 02:00 PM IST
Renu Saklani चंद्रमोहन शुक्ला, संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
चंद्रमोहन शुक्ला, संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Renu Saklani Updated Tue, 13 Oct 2026 02:00 PM IST
सार

पर्वतीय भूगोल और दुर्गम क्षेत्रों वाली लैंसडौन विधानसभा में विकास कार्यों की रफ्तार के आंकड़े सामने आए हैं। पिछले चार साल में विधायक निधि के लिए मिले 18.75 करोड़ रुपये में से 14.97 करोड़ रुपये ही आवंटित किए गए। इस दौरान स्वीकृत 795 विकास कार्यों में से 521 पूरे हुए, जबकि 274 पर अभी काम जारी है।

विज्ञापन
Lansdowne MLA dilip rawat spends 14.97 Crore of 18.75 crore MLA fund 521 of 795 works completed
लैंसडोन विधायक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2012 से अब तक लगातार तीन बार विधायक निर्वाचित हुए दिलीप रावत बीते चार साल में मिली विधायक निधि 18.75 करोड़ रुपये के सापेक्ष 14.97 करोड़ रुपये ही खर्च कर सके हैं। चार साल में उन्होंने 795 विकास कार्य स्वीकृत किए, जिनमें से 521 कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 274 पर अभी काम चल रहा है। यानी स्वीकृत कार्यों में करीब 65 प्रतिशत काम ही पूरे हो सके हैं।

विज्ञापन

लैंसडौन विधानसभा का शतप्रतिशत भूभाग पर्वतीय अंचल का है। लैंसडौन नगरीय क्षेत्र से शुरू होकर अल्मोड़ा जिले की सीमा तक फैला हुआ है। इसमें रिखणीखाल और नैनीडांडा विकासखंड का शत प्रतिशत हिस्सा पड़ता है। इसके साथ जयहरीखाल ब्लॉक का करीब 60 फीसदी भूभाग और बीरोंखाल विकासखंड के करीब 20 प्रतिशत भूभाग इसमें आते हैं। पूरी विधानसभा विषम भौगोलिक क्षेत्रफल वाली है।

विज्ञापन


184 कार्य पूरे हुए, 46 प्रगति पर बताए गए
वर्ष 2022-23 में विधायक को 3.75 करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध हुई। इसमें भी 3.23 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। 199 विकास कार्य स्वीकृत किए गए। इनमें 177 कार्य पूरे हुए और 22 कार्य प्रगति पर हैं, उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष 80 प्रतिशत धनराशि खर्च हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2023-24 में पांच करोड़ रुपये की निधि से 230 कार्यों के लिए 4.71 करोड़ स्वीकृत हुए, जिनमें 184 कार्य पूरे हुए, जबकि 46 प्रगति पर बताए गए हैं। वर्ष 2024-25 में पांच करोड़ रुपये के सापेक्ष 4.65 करोड़ रुपये लागत के 187 कार्य स्वीकृत किए गए, जिसमें जिनमें 123 पूरे हुए और 64 पर अभी काम चल रहा है। वर्ष 2025-26 में भी पांच करोड़ रुपये उपलब्ध हुए। इस राशि में से 179 कायोंं के लिए 4.60 करोड़ स्वीकृत हुए। इनमें 37 विकास कार्य ही पूरे हो सके और 142 प्रगति पर हैं।
 

Trending Videos

चार साल का लेखा-जोखा

वित्तीय वर्ष उपलब्ध निधि स्वीकृत कार्य स्वीकृत राशि, खर्च राशि खर्च प्रतिशत पूरे कार्य प्रगति पर
2022-23 3.75 करोड़ 199 199 3.23 करोड़ 3.23 करोड़ 80% 177 22
2023-24 5 करोड़ 230 4.71 करोड़ 3.9 करोड़ 79% 184 46
2024-25 5 करोड़ 187 4.65 करोड़ 4.12 करोड़ 82% 123 64
2025-26 5 करोड़ 179 4.60 करोड़ 3.89 करोड़ 78% 37 142
कुल योग 18.75 करोड़  795  17.19 करोड़ 14.97 करोड़ 521 521 274

विधानसभा क्षेत्र में मैंने पूरी विधायक निधि आवंटित करने का प्रयास किया है। ग्रामीण अंचलों से जिन कार्यों के प्रस्ताव मिलते थे, उनपर प्राथमिकता के आधार पर निधि आवंटित की गई। महिला व युवक मंगल दलों को ग्रामीण समाज के लिए उपयोगी सामान भी दिया गया। ज्यादातर स्कूल, कॉलेज, छोटे संपर्क मार्ग, सौंदर्यीकरण के होते हैं। अंतिम वर्ष में भी विधायक निधि इसी प्रकार से आवंटित की जा रही है। - महंत दिलीप रावत, विधायक लैंसडौन

लैंसडौन की समस्याओं को लेकर विधायक सजग रहे। छावनी परिषद की समस्याओं को उचित माध्यम से रक्षा मंत्री व केंद्र सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधायक निधि का आवंटन जरूरतमंद क्षेत्र में किया गया। -करण अग्रवाल, लैंसडौन नगर

ये भी पढे़ं...देहरादून: किराये पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड; सर्विस नहीं छल है, ऑनलाइन ऑफर के ऐसे झांसे में गलती से भी न आएं

विधायक निधि केवल ढोलक चिमटा, बर्तन भांडे व माइक साउंड उपकरण बांटने तक ही सीमित रही है। वह भी अपनी पार्टी और चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए दिया गया। गांवों के पैदल रास्तों में उगी घनी झाड़ियों का कटान न होने के कारण ग्रामीणों का जीवन खतरे में है। -विक्रांत खंतवाल, सिसल्डी, जयहरीखाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed