फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Knowledge of statistics, work also in progress

सांख्यिकी का ज्ञान, तरक्की में भी आए काम

Thu, 20 Feb 2020 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Knowledge of statistics, work also in progress
गढवाल विवि के चौरास परिसर मे सांख्यिकी विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला मे मंचाशीन अतिथि । - फोटो : SHRINAGAR
सांख्यिकी के क्षेत्र में नई-नई विधाओं का प्रयोग हो रहा है। इसका व्यवहारिक जीवन में भी यदि प्रयोग करें तो यह हर किसी की तरक्की में काम भी आएगा। गढ़वाल विवि के सांख्यिकी विभाग की ओर से ‘अंतविषय शोध में सांख्यिकी विधियों की भूमिका’ (आरआरएएसटी) विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को इस बात का बोध कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि के एकेडमिक एक्टिविटी सेंटर में विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सांख्यिकी के क्षेत्र में नई-नई विधाओं का प्रयोग हो रहा है। प्रतिभागी कार्यशाला में इनके बारे में जानकारी हासिल कर इसका व्यवहारिक जीवन में प्रयोग करेंगे। जो हर किसी की तरक्की में काम आएगा। मुख्य वक्ता पंजाब विवि चंडीगढ़ के प्रो. सुरेश कुमार शर्मा ने सांख्यिकी के बेसिक सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के दौर में किसी भी विषय में बेहतर शोध परिणाम के लिए सांख्यिकी के मूलभूत सिद्धांतों सांख्यिकी साफ्टवेयरों का ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने एसपीएसएस सॉफ्टवेयर के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक प्रो. ओके बेलवाल ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यशाला में नवीनतम सांख्यिकी साफ्टवेयर की जानकारी देने के साथ इसके संचालन के तरीके भी बताए जाएंगे। इस अवसर पर डीएसडब्लू पीएस राणा, मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा, प्रो. डीपी सकलानी, प्रो. आरएस नेगी, डा. जगदीश चंद्र पुरोहित, आयोजन सचिव डा. लाखन सिंह व डा. अंकित कपरवाण आदि मौजूद थे। संचालन डा. रेनुका रावत ने किया। कार्यशाला में देश के विभिन्न विवि के विशेषज्ञों सहित उत्तराखंड के सांख्यिकी अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed