फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Khirsu became the first block with 100% vaccination

खिर्सू बना शत प्रतिशत टीकाकरण वाला पहला ब्लॉक

Tue, 03 Aug 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Khirsu became the first block with 100% vaccination
श्रीनगर मेडिकल कालेज में ब्वाइज इंटर्न हास्टल का लोकार्पण करते केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : SHRINAGAR
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि पौड़ी जिले का खिर्सू उत्तराखंड का पहला ब्लॉक है, जहां कोरोना वैक्सीन की शत प्रतिशत पहली डोज लग गई है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की नियमित नियुक्ति के लिए 15 दिन में विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। सरकार की कोशिश है कि यहां कम से कम 80 स्थायी डॉक्टर हों। वर्तमान में 24 नियमित डॉक्टर हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री डा. रावत ने मेडिकल कॉलेज में चार करोड़ 90 लाख की लागत से निर्मित 104 बेडेड इंर्टन हॉस्टल (ब्वाइज) का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों के संचालन से डॉक्टर से लेकर वार्ड ब्वाय तक लगभग 10 हजार नई नियुक्तियां होंगी। इससे जहां रोजगार मिलेगा, वहीं स्वास्थ्य सेवाएं सुधरेंगी।
विज्ञापन

लोकार्पण के बाद मंत्री ने हड्डी रोग वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों का हालचाल पूछा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत और बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केपी सिंह को मरीजों को समुचित सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संपत रावत, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, हयात सिंह झिंक्वाण, मानव बिष्ट व नितिन घिल्डियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed