फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   No trace of student swept away in Alaknanda river even on second day

Pauri News: दूसरे दिन भी अलकनंदा में बहे छात्र का सुराग नहीं

Thu, 29 Oct 2026 04:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
No trace of student swept away in Alaknanda river even on second day
श्रीनगर। अलकनंदा नदी में बहे गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के छात्र अक्षत वर्मा का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। बृहस्पतिवार को आपदा राहत दल और जल पुलिस ने अल्केश्वर घाट से रवाना होकर घटनास्थल से कीर्तिनगर पुल तक अलकनंदा नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह से हो रही बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने से तलाशी अभियान में दिक्कतें आईं।
विज्ञापन

आपदा राहत दल ने अल्केश्वर घाट से रवाना होकर न्यू कमलेश्वर घाट के समीप घटनास्थल पर तलाश की। इसके बाद टीम ने नदी में आगे बढ़ते हुए कीर्तिनगर पुल तक सर्च अभियान चलाया। पूरे अभियान के दौरान छात्र की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। नदी में बड़े-बड़े पत्थरों के बीच छात्र के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि बुधवार देर शाम न्यू कमलेश्वर घाट के समीप बोतल में पानी भरते समय सती मोहल्ला रूड़की निवासी अक्षत का पैर फिसल गया था और वह अलकनंदा के तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद उसके साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की थी। बृहस्पतिवार को अभियान में आपदा राहत दल के अनिल पाल शाह, मुनीष रावत, नितेश नौटियाल और गुमान सिंह तथा जल पुलिस के विपिन कंडारी और महेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed