छात्रों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज सजवाण कांडा में ब्लॉक स्तरीय क्विज आयोजित की गई। इसमें प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यालयों को जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
कार्यक्रम समन्वयक जितेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जीआईसी सजवाण कांडा में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विकासखंड के 12 इंटर कॉलेजों ने प्रतिभाग किया था। इसमें सजवाण कांडा प्रथम, अटल उत्कृष्ट जीआईसी चमराड़ा देवी भरपूर द्वितीय व जीआईसी ललूड़ीखाल तृतीय स्थान पर रहे। जीआईसी चमराडा देवी के प्रधानाचार्य पीके सिंह ने 2100 रुपये व जीआईसी खरसाडी के प्रवक्ता महेश चंद्र सुयाल ने 500 की धनराशि से विजेता विद्यालयों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद बघेल, कुलदीप बिष्ट, हरेंद्र बंगवाल, रवींद्र मंमगाई, अरवीन ध्यानी, विमर्श पंत, विमल उनियाल, संजेश रतूड़ी, यशोदा जोशी, अनिता सुयाल आदि मौजूद थे। संवाद