फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Janasu Junction Taxi and Transport Union formed

Pauri News: जनासु जंक्शन टैक्सी एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन का किया गठन

Wed, 05 Feb 2025 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Janasu Junction Taxi and Transport Union formed

विज्ञापन




श्रीनगर। जनासु में स्थानीय टैक्सी एवं ट्रांसपोर्ट वाहन स्वामियों एवं चालकों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जनासु जंक्शन टैक्सी एंड ट्रांसपोर्ट यूनियन का गठन किया गया। जिसमें गणेश भट्ट को संरक्षक, संजय सिंह रावत को अध्यक्ष, दुर्गा प्रसाद खंडूड़ी को उपाध्यक्ष, सुरेश भट्ट को सचिव, हरेंद्र सिंह रावत को कोषाध्यक्ष, योगेंद्र सिंह को सह कोषाध्यक्ष, सुधांशु खंडूड़ी को सह सचिव व दलीप सिंह रावत तथा दिवाकर भट्ट को सदस्य नियुक्त किया गया।

यूनियन के संरक्षक गणेश भट्ट ने कहा कि वे पहाड़ों में काम कर रही हर बड़ी कंपनी के सापेक्ष स्थानीय लोगों का संगठन खड़ा करने के लिए प्रयासरत हैं। जनासु रेलवे परियोजना में इस यूनियन निर्माण का मकसद स्थानीय वाहन स्वामियों एवं चालकों को भविष्य में सुनिश्चित रोजगार दिलवाना, आपसी एकजुटता, उनके अधिकारों का संरक्षण, समाजसेवा और टैक्सी एंड ट्रांसपोर्ट गतिविधि में हिस्सेदारी के लिए किया गया है। नव निर्वाचित यूनियन अध्यक्ष संजय रावत ने कहा कि पहाड़ में बाहर से बड़ी-बड़ी कंपनियां मनमानी करती हैं और स्थानीय भूमिधरों को गुमराह करती हैं, ऐसे में संगठित होकर ही कंपनियों से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ी जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed