{"_id":"6257074f51110106a41f164c","slug":"jam-started-before-the-start-of-chardham-yatra-shrinagar-news-drn4090165144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले लगने लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले लगने लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार धाम यात्रा शुरू हुई नहीं और शहर में अभी से जाम लगने लगा है। नगर क्षेत्र में लगभग पांच किमी के दायरे में वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। यातायात व्यवस्था ऐसी है कि राहगीरों को सड़क पार करने की जगह ही नहीं मिल रही है।
ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बाजार क्षेत्र में कुछ स्थानों पर चौड़ी होने के बजाय संकरी हो गई है। इससे जाम की समस्या बढ़ गई है। साथ ही चमधार और फरासू में चल रहे काम की वजह से यहां वाहनों को रोका जा रहा है। जब वाहनों को छोड़ा जाता है, तो बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या हो रही है। श्रीकोट, घस्या महादेव, उफल्डा, उप जिला अस्पताल, बेस अस्पताल व कमलेश्वर सहित अन्य स्थानों में वाहनों के रैले से जाम लग रहा है। आमतौर पर पांच किमी के सफर में वाहन चालकों को 10 मिनट लगते हैं, लेकिन इन दिनों 20 से 25 मिनट बर्बाद हो रहे हैं। स्थानीय निवासी राकेश, श्याम सिंह, मुकुल देव और राघव ने बताया कि गर्मी के मौसम में बार-बार लग रहे जाम से सब परेशान हैं। इधर, कोतवाल हरिओम राज चौहान के अनुसार ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए प्लान बनाया जा रहा है। यातायात में गतिरोध बने वाहन व सामान हटवाया जाएगा।