{"_id":"66840a9d9369788cd00a807c","slug":"jai-ho-and-aryan-student-organizations-sitting-on-indefinite-strike-shrinagar-news-c-53-1-sri1003-106657-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जय हो व आर्यन छात्र संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जय हो व आर्यन छात्र संगठन
Tue, 02 Jul 2024 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र------ संवाद
फोटो
नियुक्तियों में गड़बड़ी, शुल्क बढ़ाने, परीक्षा में धांधली पर गुस्साए
कुलपति से की वार्ता मगर नहीं मिला सकारात्मक आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि में नियुक्तियों में हो रही गड़बड़ियों, विवि की ओर से बढ़ाए गए शुल्क के फैसले को वापस लेने, परीक्षा में धांधली से गुस्साए आर्यन एवं जय हो छात्र संगठन ने माेर्चा खोल दिया है। आर्यन छात्र संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति से वार्ता की। दूसरी ओर जय हो छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विभिन्न मांगों को लेकर आर्यन छात्र संगठन से जुड़े छात्र कुलपति प्रो़ अन्नपूर्णा नौटियाल से मिले लेकिन सकारात्मक आश्वासन न मिलने पर पर छात्र लौट आए। इसके बाद देर शाम पांच बजे से जय हो व आर्यन छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने आरोप लगाया कि गढ़वाल विवि में परीक्षाओं में धांधली हो रही है। उन्होंने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में भी धांधली का आरोप लगाया। कहा कि बिना टेंडर के खराब गुणवत्ता की उत्तर पुस्तिका खरीदी जाती हैं और विवि अपने चहेतों को नियुक्तियां दे रहा है। कैवल्य जखमोला, छात्र नेता नीरज पंचोली ने कहा कि प्रति कुलपति के पद पर तैनात प्रो़ आरसी भट्ट का रिटायरमेंट हो चुका है लेकिन उन्हें प्रति कुलपति के पद पर सेवा विस्तार दिया जा रहा है यह नियम विरुद्ध है। आकाश रतूड़ी ने कहा कि विवि ने शुल्क में बढ़ोतरी की है। परीक्षा शुल्क में 20 प्रतिशत तक का इजाफा उन गरीब छात्रों के साथ खिलवाड़ है जो केंद्रीय विवि से शिक्षा हासिल करना चाहते हैं। पुनीत अग्रवाल ने बताया कि उनका यह अनिश्चितकालीन धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी सभी मांगें नहीं मानी जाती। उन्होंने प्रति कुलपति को हटाने, बढ़ी फीस को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर साहिल करासी, दिव्यांशु पटवाल, सौरभ रतूड़ी आदि छात्र मौजूद रहे।