{"_id":"5fa5805c8ebc3e9bf62378b3","slug":"irregular-water-supply-outrage-among-villagers-pauri-news-drn3612894105","type":"story","status":"publish","title_hn":"असवालस्यूं पट्टी में हो रही है अनियमित जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असवालस्यूं पट्टी में हो रही है अनियमित जलापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड कल्जीखाल के असवालस्यूं पट्टी अनियमित जलापूर्ति से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने मुंडेश्वर पेयजल योजना से नियमित जलापूर्ति किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
प्रभारी डीएम आशीष भटगांई को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीण मंजीत रावत ने बताया कि वर्तमान में मुंडेश्वर पेयजल योजना से असवालस्यूं क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। महीने में केवल 15 दिन ही पानी की सप्लाई हो पा रही है, जिससे क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल संकट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही से ग्रामीण दूरदराज पेयजल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि थैर, गोविंदपुर, हाचुई आदि गांवों में पिछले दो सालों से नलकूप व टैंक भी बने हुए हैं, लेकिन अभी तक गांव में पानी नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने प्रभारी डीएम जल्द ही से समस्याओं के समाधान की मांग की है। वहीं, प्रभारी डीएम ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को योजना में आ रही समस्याओं को दूर करने के साथ ही थैर, गोविंदपुर, हाचुई आदि गांवों में जल्द पानी पहुंचाने के लिए नई पाइप लाइन के काम में तीव्रता लाने के निर्देश दिए है।