फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Instructions to maintain cleanliness at polling stations

मतदान केंद्रों पर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश

Sun, 06 Feb 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Instructions to maintain cleanliness at polling stations
विधान सभा क्षेत्र पौड़ी में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते जिला रिर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार ज? - फोटो : PAURI
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने पौड़ी व कल्जीखाल ब्लाक के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डा. जोगदंडे ने शौचालय, बिजली, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोड़ीखाल, इंटर कॉलेज परसुंडाखाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अगरोड़ा, इंटर कालेज जखेटी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपलपानी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों तक के रास्तों की साफ-सफाई करने को कहा। उन्होंने बीएलओ से मतदाताओं व पोलिंग बूथ में शामिल गांवों की जानकारी भी ली। कहा कि मतदाताओं को 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए जागरूक किया जाए। कहा की बूथों पर बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था व शेड भी बनवाए जाएं। इस मौके पर नायब तहसीलदार पौड़ी सब्बल सिंह कठैत और क्षेत्रीय पटवारी मोहम्मद नासिर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed