फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Instructions to improve the condition of Badrinath Highway

बदरीनाथ हाईवे की स्थिति सुधारने के निर्देश

Tue, 07 Jul 2020 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Instructions to improve the condition of Badrinath Highway
बिड़ला परिसर छात्रसंघ ने एडीएम से मुलाकात बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से हो रही समस्याओं से अवगत कराया, जिसके बाद अपर जिलाधिकारी (एडीएम) पौड़ी डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने उप जिलाधिकारी श्रीनगर और लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्रसंघ उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने एडीएम से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन देते हुए बताया कि कुछ समय पूर्व श्रीनगर क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे का सुधारीकरण हुआ है, लेकिन मानसून की पहली बारिश से जगह-जगह राजमार्ग पर मलबा आ रहा है। सड़क धंसने लगी है और पानी घरों व दुकानों में घुस रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। वर्तमान में सड़क की जो स्थिति है, उससे बार-बार जाम लग रहा है। दुर्घटना की भी संभावना बनी हुई है। छात्र नेताओं ने प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की। ज्ञापन करते हुए एडीएम डॉ. बरनवाल ने एसडीएम श्रीनगर और अधिशासी अभियंता को तत्काल कार्रवाई करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वार्ता में कार्तिकेय बहुगुणा, रजत और शुभम शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed