Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Increased vigilance in Maniknath range to prevent wildlife conflict

Pauri News: वन्यजीव संघर्ष रोकने को माणिकनाथ रेंज में बढ़ी चौकसी

Tue, 23 Dec 2025 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 23 Dec 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
Increased vigilance in Maniknath range to prevent wildlife conflict
देवप्रयाग। मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग ने माणिकनाथ रेंज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से विभागीय कर्मचारियों ने संवेदनशील गांवों में 25 स्ट्रीट लाइटें लगा दी हैं।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह रावत के अनुसार, वन्यजीवों की बस्तियों में आमद रोकने के लिए पौसाडा़, खरसाडा़, मुनेठ, गोर्तीकांडा, टुंगरियालकांडा, थौलधार, नौली, सजवाणकांडा, सौडू और मछियारी पर लाइटें लगाई गई हैं। सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए दो नए एनाइडर भी लगाए गए हैं, जिससे क्षेत्र में अब कुल पांच एनाइडर सक्रिय हो गए हैं। ये उपकरण जंगली जानवरों के करीब आते ही ध्वनि संकेत (अलार्म) के जरिए ग्रामीणों को सतर्क कर देंगे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त निगरानी के लिए 32 फॉक्स लाइट और 10 कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं। उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) अनिल पैन्यूली ने खनाना और मरोड़ा बीट के अंतर्गत मुनेठ, गोर्ती कांडा और निगेर जैसे अति संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सुरक्षा अभियान में वन दरोगा लखपत लाल, अमित सकलानी और फॉरेस्ट गार्ड सुरेश चंद्र पैन्यूली व अरविंद सिंह की टीम रात में निरंतर गश्त कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed