फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   incident

नाले में बहे दो बच्चे, एक को पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
incident
बांदीपोरा। मधुमती नाले में आए तेज बहाव में बहे दो बच्चों में से एक को डीपीएल में तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर बचा लिया लेकिन दूसरे बच्चे को बचा नहीं पाए। पुलिसकर्मियों की इस बहादुरी को एसएसपी ने सराहा और उन्हें नकद इनाम से सम्मानित किया।
विज्ञापन

घटना उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा की है। जानकारी अनुसार मंगलवार को दो बच्चे मधुमती नाले में जा गिरे और तेज बहाव में बह गए। इस दौरान लोगों द्वारा मचाए गए शोर को सुनकर पास में डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइन (डीपीएल) में तैनात कांस्टेबल फय्याज अहमद, कांस्टेबल जहांगीर अहमद खान और ताहिर भट्ट मौके पर पहुंचे। तीनों ने दोनों बच्चों को बचाने के लिए तेज बहाव वाले नाले में छलांग लगा दी। इस दौरान पांच मिनट की मशक्कत के बाद एक बच्चे को बचा लिय गया। उसकी पहचान नौपोरा के रहने वाले फिरदौस अहमद के रूप में हुई है, लेकिन दूसरे बच्चे को नहीं बचा पाए। बांदीपोरा के एसएसपी राहुल मलिक ने इन जवानों को नकद इनाम से सम्मानित किया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इन जवानों की बहादुरी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed