फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Inaccessible area allowance in all districts of Uttarakhand'

‘उत्तराखंड के सभी जिलों में मिले दुर्गम क्षेत्र भत्ता’

Tue, 22 Jun 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
'Inaccessible area allowance in all districts of Uttarakhand'
उच्च शिक्षा, सहकारिता, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड के सभी जिलों में कार्यरत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को विशेष प्रतिपूरक भत्ता देने का अनुरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय के कर्मचारी मनोज नेगी ने डॉ. रावत को इस संबंध में ज्ञापन देते हुए विशेष भत्ता न मिलने का प्रकरण रखा था। सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के आधार पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार उत्तराखंड के 5 सीमांत जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत एवं पिथौरागढ़ में कार्यरत सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों, केंद्रीय कर्मचारियों एवं स्वायत्त संस्थाओं के अधिकारियों/कर्मचारियों को विशेष प्रतिपूरक भत्ते के अंतर्गत दुर्गम क्षेत्र भत्ता मिल रहा है। शेष आठ अन्य जिलों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। पूरे उत्तराखंड में दुर्गम क्षेत्र भत्ता मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed