फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   In the meeting of Udyog Mitra, the department presented 143 reimbursement claims worth Rs. 6.62 crores.

Pauri News: उद्योग मित्र की बैठक में विभाग ने रखे 6.62 करोड़ के 143 प्रतिपूर्ति दावे

Mon, 03 Feb 2025 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
In the meeting of Udyog Mitra, the department presented 143 reimbursement claims worth Rs. 6.62 crores.

विज्ञापन
उद्योग मित्र की बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जिले में स्टार्टअप को सुगम वातावरण मुहैया कराने को लेकर जिला नवाचार समिति का गठन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में स्थापित उद्योगों के प्रोडक्शन/ मैन्यूफेक्चरिंग का डाटा एक सप्ताह में उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने पूर्व की बैठकों के सापेक्ष कार्य नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।




कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उद्योग विभाग ने 6.62 करोड़ की धनराशि के 143 प्रतिपूर्ति दावे प्रस्तुत किए। जिसमें 1.86 करोड़ के 86 दावे ब्याज प्रतिपूर्ति, 4.52 करोड़ के 52 दावे विद्युत प्रतिपूर्ति और 23.36 लाख के पांच दावे राज्य परिवहन उपादान के शामिल हैं। डीएम ने विद्युत व ब्याज प्रतिपूर्ति के प्रस्तुत दावों के सापेक्ष उत्पादन का डाटा एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बताया गया कि जनपद स्तरीय हथकरघा/हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग पुरस्कार योजना के तहत घरेलू साफ-सफाई संबंधी उत्पाद तैयार करने वाली कंपनी अरिहंत गृह उद्योग जौनपुर कोटद्वार को प्रथम जबकि हर्बल चाय निर्माता कंपनी डिवाइन अर्थ हर्बल एंटरप्राइजेज कौड़िया कोटद्वार को द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना गया। इस मौके पर सीटीओ गिरीश चंद, उद्योग महा प्रबंधक सोमनाथ गर्ग, एसीएमओ डॉ. पारुल गोयल, एलडीएम प्रताप सिंह राणा, डीटीओ खुशाल सिंह नेगी, डीएचओ राजेश तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed