फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   in-charge headmistress suspended

प्रभारी प्रधानाध्यापिका निलंबित

Sat, 19 Nov 2022 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
in-charge headmistress suspended
जनपद टिहरी के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैन्थोली की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित प्रधानाध्यापिका पर एक सहायक अध्यापिका को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस प्रभारी प्रधानाध्यापिका को बीते छह नवंबर को गिरफ्तार कर चुकी है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है। साथ ही प्रभारी प्रधानाध्यापिका को खंड शिक्षा अधिकारी जाखणीधार टिहरी से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट ने बताया कि राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैन्थोली टिहरी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अर्चना उनियाल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें बीईओ कार्यालय जाखणीधार संबद्ध किया गया है। प्रकरण की विभागीय जांच भी बीईओ जाखणीधार को सौंपी गई है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका 22 अगस्त 2022 तक राजकीय कन्या हाईस्कूल बौराड़ी टिहरी में सेवारत थी। विद्यालय में ही सहायक अध्यापिका विमला गुसाईं भी सेवारत थी।
विज्ञापन

बीते एक अक्तूबर 2022 को सहायक अध्यापिका विमला ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने सुसाइट नोट में प्रभारी प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न करने, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। विमला के पति डा. सुमन सिंह गुर्साइं ने मामले में टिहरी कोतवाली में तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापिका को गिरफ्तार किया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed