Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   If the affected villagers do not get compensation, there will be agitation

Pauri News: प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजे नहीं मिला तो होगा आंदोलन

Fri, 06 Nov 2026 05:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
If the affected villagers do not get compensation, there will be agitation
श्रीनगर। जलविद्युत परियोजना श्रीनगर से प्रभावित ग्रामीणों के लंबित मुआवजे और पुनर्वास संबंधी समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर यूकेडी ने अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष पूर्ण सिंह कठैत और युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और प्रभावितों ने कंपनी कार्यालय पहुंचकर डिप्टी मैनेजर (एचआर) दीपक कुमार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि अलकनंदा जल विद्युत परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों का मुआवजा एवं पुनर्वास संबंधी भुगतान लंबे समय से लंबित है। ग्रामीणों को मुआवजे के नाम पर चेक दिए गए, लेकिन चेक से संबंधित अनियमितताओं और भुगतान नहीं होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। कंपनी की ओर से 28 दिसंबर 2013 को जारी पत्र में भी धनराशि की कमी के कारण नए चेक जारी करने में असमर्थता जताई गई थी। वहीं, जिला प्रशासन और ग्रामीणों के बीच जून 2018 में हुए समझौते के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

यूकेडी नेता आशीष नेता और पूरन कठैत ने कहा कि कंपनी प्रबंधन से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर उन्हें उनके अधिकारों का भुगतान सुनिश्चित करे। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समयसीमा में उचित कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी प्रभावित ग्रामीणों को साथ लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उक्रांद नेता अरुण नेगी, सुनील पोखरियाल, केशव रावत, अर्जुन कंडारी, मुकेश कुंवर के साथ ही प्रभावित गीता देवी, सुनीता पांडे सहित अन्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed