फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   If any range catches fire, the nearest range will be extinguished: Harak

किसी भी रेंज में आग लगे, नजदीकी रेंज बुझाएगी : हरक

Sun, 04 Apr 2021 07:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
If any range catches fire, the nearest range will be extinguished: Harak
श्रीकोट में वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत - फोटो : SHRINAGAR
वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने वर्तमान में वनाग्नि की स्थिति को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों को सिविल एवं रिजर्व वन क्षेत्र के फेर में न पड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह आपात स्थिति है। इसमें किसी वन क्षेत्र में भेद नहीं है। पूरा वन क्षेत्र एक ही है। जिस रेंज के समीप जंगल जल रहे हों, आग बुझाने की जिम्मेदारी उसी रेंज की है।
विज्ञापन

रविवार को यहां वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए वन मंत्री ने कीर्तिनगर रेंज का अतिरिक्त चार्ज सकलाना रेंज के अधिकारी को देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नरेंद्रनगर वन प्रभाग ने यदि प्रशासनिक आधार पर कीर्तिनगर रेंजर को चार्ज नहीं दिया था, तो डिफ्टी रेंजर को जिम्मेदारी देनी चाहिए थी। इस विषम स्थिति में एक रेंजर को दो रेंज देना उचित नहीं है। उन्होंने आग बुझाने के लिए फायर वॉचरों की संख्या बढ़ाए जाने व महिलाओं की सहभागिता बढ़ाए जाने पर जोर दिया। वहीं वन संरक्षक गढ़वाल नित्यानंद पांडे ने बताया कि वर्तमान में 21 स्थानों में आग लगी हुई है। यदि तेज हवा नहीं चली, तो सोमवार शाम तक आग पर काबू पा लिया जाएगा। बैठक में वन मंत्री के विशेष कार्याधिकारी विनोद रावत, डीएफओ सोहन लाल, रेंजर अनिल भट्ट व शीशपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed