फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Identity cards will be issued to students by 12 noon.

Pauri News: दोपहर 12 बजे तक छात्रों को दिए जाएंगे परिचयपत्र

Wed, 09 Sep 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 09 Sep 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Identity cards will be issued to students by 12 noon.
फोटो
विज्ञापन

विवि छात्रसंघ चुनाव को लेकर हुई बैठक
मतदान को लेकर पीठासीन अधिकारियों ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के छात्रसंघ चुनाव मतदान को लेकर चुनाव समिति ने पीठासीन अधिकारियों, उपपीठासीन अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान चुनाव आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन विशेष जोर दिया गया। 10 सितंबर को 12 बजे तक विवि छात्रों के परिचयपत्र वितरित किए जाएंगे।

बिड़ला परिसर निदेशक प्रो. हरभजन सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एमसी सती ने चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रचार संबंधी कोई भी सामग्री मतदान परिसर में प्रतिबंधित रहेंगी। मतदान केंद्रों पर मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित है। मुख्य छात्र सलाहकार प्रो. एमएम सेमवाल ने कहा कि प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदाताओं के प्रवेश एवं मतदान की प्रक्रिया नियमों के अनुसार संचालित की जाएगी। यदि 2 बजे बाद भी छात्र मतदाता लाइन में हैं तो उन्हें मतदान करवाया जाए। मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार, उप चुनाव अधिकारी प्रो. सीमा धवन ने कहा कि 10 सितंबर को 12 बजे तक विवि छात्रों के परिचयपत्र वितरित किए जाएंगे। लगभग साढ़े आठ हजार परिचय पत्र तैयार हैं जिनमें से साढ़े छह हजार परिचय पत्र छात्रों को वितरित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed