फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Husband accused of killing wife sent to jail

पत्नी की हत्या के आरोपी पति को भेजा जेल

Tue, 01 Feb 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of killing wife sent to jail
थाना क्षेत्र पैठाणी के कुटकुंडई गांव में पत्नी की चाकू गोदकर निर्मम हत्या करने वाले पति को पुलिस ने अदालत के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पौड़ी पुलिस ने पत्नी के हत्या के आरोपी पति जसवीर सिंह निवासी कुटकुंडई गांव को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी पति को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार खांड्यूसैण भेज दिया है। बता दें कि विगत 29 जनवरी को देरशाम जसवीर सिंह की अपनी पत्नी अर्चना देवी से किसी बात पर कहासुनी को गई थी। बात इतनी बढ़ी की जसवीर ने अर्चना की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने 30 जनवरी को मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। मृतका के दो बेटे हैं। विवेचना अधिकारी व सीओ सदर पीएल टम्टा ने बताया कि आरोपी को अदालत के आदेश में जिला कारागार भेज दिया गया है। मौत के कारणों की पड़ताल भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed