फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   House collapses in Pausada; woman jumps from balcony and survives.

Pauri News: पौसाड़ा में मकान ढहा, छज्जे से कूदी महिला, बची जान

Thu, 17 Sep 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 17 Sep 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
House collapses in Pausada; woman jumps from balcony and survives.
दुधारू भैंस की मलबे में दबकर हुई मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। विकासखंड देवप्रयाग के पौसाड़ा गांव में बृहस्पतिवार सुबह अचानक एक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान के छज्जे पर मौजूद रामेश्वरी देवी (45) ने ऐन मौके पर वहां से नीचे कूद मार दी। इससे उनकी जान तो बच गई लेकिन उनकी दुधारू भैंस की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के समय उनका 15 साल का बेटा किसी काम के लिए गया हुआ था।

पौसाड़ा गांव निवासी रामेश्वरी देवी के पति का निधन हो चुका है। उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी और चुकी है और एक बेटा है। उनका यहां 45 साल पुराना पठाल का मकान है। बृहस्पतिवार को रामेश्वरी देवी मकान के छज्जे पर कुछ काम कर रही थीं। मकान के दरकने की आवाज सुनकर रामेश्वरी देवी ने छज्जे से नीचे छलांग दी गई। किसी तरह उनकी जान बच गई लेकिन दुधारू भैंस की मलबे में दबकर मौत हो गई। पति के निधन के बाद रामेश्वरी देवी के परिवार के जीविकोपार्जन का एकमात्र सहारा यह दुधारू भैंस ही थी। वह दूध बेचकर किसी तरह बच्चों का लालन-पालन कर रही थीं। ग्राम प्रधान रीता देवी ने सरकार से पीड़ित परिवार के लिए नया मकान बनाने और उचित मुआवजा देने की मांग की। वहीं पटवारी दिनेश बिजल्वाण, कानूनगो विशाल असवाल ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed