फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   HNB Garhwal University Students furious after BSC classes shift around

बीएससी की कक्षाएं चौरास शिफ्ट करने पर भड़के छात्र

Wed, 19 Feb 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
HNB Garhwal University Students furious after BSC classes shift around
्रीनगर गढवाल विवि के बिड़ला परिसर में कुलपति का पुतला फुंकते आर्यन संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
बीएससी की कक्षाएं श्रीनगर से चौरास शिफ्ट करने के विरोध में, बीकॉम में अधिकांश परीक्षार्थियों के अंक कम आने सहित विभिन्न मुुद्दों पर छात्र संगठन आर्यन ने बिड़ला परिसर में विवि कुलपति का पुतला फूंका। संगठन ने दिसंबर 2019 में कुलपति को दिए गए 13 सूत्री ज्ञापन पर भी कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

बुधवार को बिड़ला परिसर के छात्रसंघ सचिव प्रदीप रावत की अगुवाई में आर्यन छात्र संगठन के सदस्य कुलपति से वार्ता करने कुलपति सचिवालय पहुंचे। सचिवालय के प्रथम तल में ताला लगा देखकर छात्र भड़क गए, जिसके बाद वह यहां से सीधे बिड़ला परिसर पहुंचे। यहां सभा आयोजित कर छात्रों ने विवि की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदीप ने कहा कि बिड़ला परिसर की बीएससी की कक्षाएं श्रीनगर से चौरास शिफ्ट की जा रही हैं। जहां ना तो लैब है और ना ही पर्याप्त सुविधाएं। उन्होंने कहा कि संगठन ने कुलसचिव के माध्यम से दो माह पूर्व कुलपति को 13 सूत्री ज्ञापन भेजा था, जिस पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई। कुलपति छात्रों से मिलने के बजाय दरवाजा बंद करवा रही है। पूर्व छात्रसंघ सचिव रामप्रकाश ने कहा कि बीकॉम तृतीय सेमेस्टर में 70 फीसदी छात्र फेल हो गए हैं। कई छात्रों के शून्य अंक आए हैं। इसकी वजह विवि की ओर से खरीदा गया गलत साफ्टवेयर है। जो अंकों में गड़बड़ियां कर रहा है। सॉफ्टवेयर खरीद में धांधली की गई है। प्रदर्शन के पश्चात छात्रों ने कुलपति का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शुभम गोस्वामी, आकाश, अनुराग, मोहित राणा, हिमांशु बिष्ट, अंकित व आशीष आदि शामिल थे।
विज्ञापन

---बिड़ला परिसर स्थित विज्ञान संकाय की लैब जर्जर हो चुकी हैं। यहां पठन-पाठन कराना उचित नहीं है। इन भवनों को तोड़कर नया बनाया जाना है। बच्चों के प्रैक्टिकल बाधित न हो, इसलिए कक्षाएं चौरास शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में डीन और सभी एचओडी को बता दिया गया है। छात्रसंघ प्रतिनिधियों से वार्ता में कोई गतिरोध नहीं है। - प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, कुलपति गढ़वाल विवि श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

---छात्रों के कुलपति सचिवालय आने पर मैं स्वयं उन्हें लेने गया था, लेकिन छात्रसंघ सचिव अपने साथियों के साथ लौट गए। छात्र संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुलपति से वार्ता हुई है। - प्रो. अरुण बहुगुणा मुख्य नियंता गढ़वाल विवि श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed