{"_id":"eb3b798100d49323c3f6de389bbda239","slug":"healty-india-from-yoga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से दिया स्वस्थ भारत बनाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से दिया स्वस्थ भारत बनाने का संदेश
कोटद्वार
Updated Sun, 08 Nov 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति की ओर से मालवीय उद्यान में आयोजित विशेष शिविर में योग के माध्यम से स्वस्थ भारत बनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने योग के क्षेत्र में विशेष योगदान करने के लिए तीन लोगों को सम्मानित किया गया। रविवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित मालवीय उद्यान में आयोजित विशेष योग शिविर में साधकों का हुजूम उमड़ पड़ा। 21 जून के अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के बाद यह पहला मौका था जब सामूहिक योग महोत्सव के लिए लोग उमड़ पड़े। योग कक्षाओं में शामिल होने के लिए सुबह पांच बजे से ही लोग एकत्र होने शुरू हो गए थे। ठीक छह बजे योग कक्षाएं शुरू हुईं जो साढ़े सात बजे तक चलीं। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी अमित सजवाण, योग शिक्षक पुष्पेंद्र गर्ग, महेशानंद कंडवाल ने साधकों को अनुलोम विलोम, कपालभाति, यौगिंग जागिंग, सूर्य नमस्कार, सिंहासन, हास्य आसन समेत प्राणायाम सिखाने के साथ ही उनकी उपयोगिता भी बताई। कहा कि योग और प्राणायाम के माध्यम से शरीर को फिट रखा जा सकता है। कोई बीमारी साधकों के पास तक नहीं फटकेगी।
इस मौके पर योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए शैलेंद्र बिष्ट, गोपालकृष्ण बड़थ्वाल और दिनेश जुयाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदीप अग्रवाल, विजय भाटिया, महिपाल सिंह, भगवती प्रसाद, जगतराम जोशी, संजय चौहान, सचिन माहेश्वरी, अरुणा पुंडीर, ऊषा बिंजोला, रेखा नेगी और पूनम चौहान आदि का विशेष सहयोग रहा।