फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Health Minister inaugurated two new dialysis machines

Pauri News: स्वास्थ्य मंत्री ने दो नई डायलिसिस मशीनों का किया लोकार्पण

Sun, 22 Dec 2024 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Health Minister inaugurated two new dialysis machines
I
विज्ञापन

IIडायलिसिस सुविधा शुरू न होने से परेशान थे मरीज, लोगों ने किया था प्रदर्शन
I
I
I
I स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बेस अस्पताल में दो नई डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के मरीजों को डायलिसिस की और बेहतर सुविधा मिलेगी।
I
Iविदित हो कि विगत 29 अगस्त से बेस अस्पताल की डायलिसिस यूनिट को तकनीकी खराबी के कारण बंद कर दिया गया था। इस दौरान कई बार इंजीनियरों द्वारा मशीनों की जांच की गई व आरओ प्लांट के पानी के सैंपल की जांच कराई गई, लेकिन मशीनें दो माह तक भी ठीक नहीं हो पाई। इस बीच डायलिसिस सुविधा शुरू न होने से यहां से डायलिसिस कराने वाले 90 से अधिक मरीजों में आक्रोश देखने को मिला। कई बार मरीजों व परिजनों द्वारा अस्पताल में प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iस्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री डॉ़ धन सिंह रावत ने यूनिट को जल्द सुचारू करने व नई मशीनों को स्थापित करने का आश्वासन दिया था। रविवार को मंत्री ने नव स्थापित डायलिसिस यूनिट में दो नई मशीनों का लोकार्पण किया। अब यहां कुल 12 डायलिसिस मशीनें स्थापित हो चुकी है। वहीं डायलिसिस यूनिट का प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजेय विक्रम को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I-----
I
I
I
Iडायलिसिस कराने नहीं पहुंच रहे मरीज
I
Iएक मरीज ने बताया कि पूर्व में जब डायलिसिस शुरू किया गया तो मरीज की तबीयत इतनी खराब हुई कि आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा। अस्पताल प्रशासन जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हुआ, जिससे लोग डायलिसिस कराने नहीं आ रहे। इधर डायलिसिस यूनिट के संचालन के बारे में प्रभारी डॉ अजेय विक्रम से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो कई बार फोन करने पर भी उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed