फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Health department team will reach village teela today

स्वास्थ्य विभाग की टीम आज पहुंचेगी गांव टीला

Tue, 30 Aug 2022 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Health department team will reach village teela today
विकास खंड थलीसैण के टीला गांव में 100 ग्रामीण अज्ञात बीमारी की चपेट में आ गए हैं। इनमें 25 बच्चें भी शामिल हैं। क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने सीएमओ पौड़ी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ पौड़ी डॉ. प्रवीण कुमार ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को गांव का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. कुमार ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम टीला गांव जाएगी।
विज्ञापन

विकास खंड थलीसैण के टीला गांव में एक सप्ताह से भी अधिक समय से 100 ग्रामीण अज्ञात बीमारी की चपेट में हैं। ग्रामीण धूम सिंह नेगी ने बताया कि शुरुआत में एक या दो व्यक्ति ही बीमार हुए थे, लेकिन धीरे-धीरे अब 100 से अधिक ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए हैं। कहा कि 1700 से अधिक की आबादी वाले इस गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसमें 25 स्कूली बच्चें हैं, जो अपना पैर तक नहीं हिला पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी फैलने के डर से ग्रामीण एक-दूसरे की मदद करने से भी कतरा रहे हैं। नेगी ने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को मामले की सूचना दी गई। कहा घटना की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में भी डर का वातावरण बना हुआ है।

सीएमओ पौड़ी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल गांव का निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. कुमार ने बताया कि थलीसैण ब्लॉक के चिकित्सा प्रभारी को बुधवार को एक स्वास्थ्य टीम के साथ टीला गांव जाने के निर्देश दे दिए हैं। कहा कि आवश्यक जांच के बाद ही बीमारी को लेकर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed