फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Guru makes children virtuous and cultured: Tirath

बच्चों को सद्मार्गी व संस्कारवान बनाता है गुरु: तीरथ

Wed, 30 Nov 2022 09:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 09:41 PM IST
विज्ञापन
Guru makes children virtuous and cultured: Tirath
राजकीय शिक्षक संघ का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू हो गया है। अधिवेशन में मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि गुरु शब्द सारगर्भित व बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गुरु बच्चों को सद्मार्गी व संस्कारवान बनाता है। इस दौरान संघ की नई जनपदीय कार्यकारिणी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन तथा मंत्री पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

बुधवार को जीआइसी पौड़ी नगर सभागार में आयोजित अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षक के दिखाए मार्ग पर चलकर छात्र-छात्राएं बड़े-बड़े पदों पर पहुंचते हैं। उन्हें अपने गुरु को कभी नहीं भूलना चाहिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने मौजूदा शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। संघ के जिलाध्यक्ष जयदीप रावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने शिक्षकों की मांगें भी सांसद के सामने रखीं।
विज्ञापन

अधिवेशन के दौरान आयोजित नामांकन प्रकिया में संघ के जिलाध्यक्ष पद पर अशोक असवाल, बलराज गुसांई, वरदान ने नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद पर मनोज काला, पूरण सिंह नेगी, विनय रावत, मंत्री पद पर धर्मेंद्र नेगी, विजेंद्र बिष्ट, संयुक्त मंत्री पुरुष पद पर आशीष खर्कवाल, राहुल नेगी, वेद प्रकाश वेदवाल, संयुक्त मंत्री महिला पद पर रेनु गौड़, शिखा पुंडीर ने नामांकन पत्र जमा किया। संगठन मंत्री पुरुष पद पर दिनेश उनियाल, राजेश भट्ट, आय-व्यय निरीक्षक पद पर गिरीश नेगी, नरेश पुंडीर, नीरज कुमार, सुशील कांदली, तेजराम ममगांई ने नामांकन किया। बताया गया एक दिसंबर को मतदान, मतगणना व परिणाम जारी किया जाएगा। इस अवसर पर एडी बेसिक बीरेंद्र सिंह रावत, डीईओ माध्यमिक रामेंद्र कुशवाह, प्रधानाचार्य बिमल चंद्र बहुगुणा, प्रांतीय महामंत्री सोहन मांजिला, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, संरक्षक मेहरबान भंडारी, मनमोहन चौहान, रविंद्र राणा, हेमंत पैन्यूली, बृजेश पवांर, राजेश कुकरेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed