फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Guldar showing again at the premises of State Medical College

राजकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर में फिर दिखा गुलदार

Sat, 27 Jul 2019 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Guldar showing again at the premises of State Medical College
राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुन: गुलदार दिखाई देने का मामला सामने आया है। गुलदार की धमक ने लोगों की नींद उड़ा दी है। कॉलेज के आवासीय परिसर में रह रहे चिकित्सकों ने बाहर घूमते समय गुलदार दिखाई देने की बात कही, जिसके बाद वह स्वयं भी डर से घरों में घुस गए।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज की एकेडमिक ब्लॉक में एक गुलदार घुस गया था। दो दिन तक बाहर न आने पर उसे भवन के अंदर ही गोली से मार दिया गया था। इसके बाद संस्थान में निवास कर रहे चिकित्सकों और छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली थी, लेकिन यहां एक बार फिर गुलदार की धमक ने कॉलोनीवासियों की नींद उड़ा दी है। कम्युनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष प्रो. अमित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग आठ बजे कॉलोनीवासी अपने बच्चों के साथ परिसर में घूम रहेे थे। इसी दौरान एक चिकित्सक ने गुलदार को परिसर में टहलते हुए देखा। गुलदार को इस तरह कालेज परिसर में टहलता देख घबराए चिकित्सक ने अन्य लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सभी अपने घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed