{"_id":"62c467c693d52c4ace0859d3","slug":"guldar-s-cub-entered-the-gallery-of-the-house-shrinagar-news-drn4164062145","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की गैलरी में घुसा गुलदार का शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की गैलरी में घुसा गुलदार का शावक
विज्ञापन
श्रीनगर अलकनंदा विहार में वन विभाग के पिंजरे में कैद गुलदार
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के अलकनंदा विहार में गुलदार का शावक एक घर के पिछले हिस्से (गैलरी) में घुस गया। बाद में वन विभाग ने शावक को ट्रेक्यूलाइज कर पिंजरे में कैद कर पौड़ी ले गए।
मंगलवार सुबह छह बजे गुलदार का शावक घर की चहारदीवार लांघते हुए शैलेश कुमार के घर के पीछे गैलरी में चला गया। गुलदार के घर में घुसने पर हल्ला मच गया। शोरगुल होने और लोगों की आवाजाही होने पर गुलदार वहीं दुबक गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और पौड़ी से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजनीश पांडे ने गुलदार का आकार देखकर बेहोश करने के लिए डोज बनाई। तत्पश्चात गुलदार को ट्रेक्यूलाइज किया गया। वनकर्मियों ने गुलदार को पकड़कर पिंजरे में कैद किया। वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि गुलदार के शावक की उम्र लगभग डेढ़ साल है। शावक स्वस्थ है।
श्रीनगर में अक्सर दिखाई देता है गुलदार
श्रीनगर। श्रीनगर गुलदार का हॉट स्पॉट बन गया है। यहां लोगों ने आबादी क्षेत्र में चार से पांच गुलदार दिखाई देने की शिकायत की है। पिछले एक माह से गुलदार डांग, भक्तियाना, आशीष विहार, बजीरों के बाग और कमलेश्वर में दिखाई दे रहा था। मंगलवार सुबह कैद हुए गुलदार का आकार पूर्व में देखे गए गुलदार से मेल खा रहा है। रेंजर अनिल भट्ट का कहना है कि श्रीनगर में लगातार निर्माण कार्य हो रहे हैं। ऐसे में उनके प्राकृतिक रास्ते बंद हो गए हैं। गुलदार को पानी पीने नदी की ओर आना होता है। इनका कोई समय निर्धारित नहीं होता है। नदी से लौटते समय चहल-पहल शुरू हो जाती है। ऐसे में बचने के लिए ओट में घुसने की कोशिश करते हैं।