फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Guldar escaped after breaking the cage near Bhaiswada village

Pauri News: भैसवाड़ा गांव के पास पिंजरा तोड़कर भागा गुलदार

Wed, 11 Oct 2023 07:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
Guldar escaped after breaking the cage near Bhaiswada village
भटोली, देवलगढ़ व भैंसवाड़ा गांवों में गुलदार की दहशत
विज्ञापन

श्रीनगर। विकासखंड खिर्सू में भैंसवाड़ा गांव के निकट लगे पिंजरे को तोड़कर गुलदार भाग गया। भैंसवाड़ा के अलावा भटोली, देवलगढ़ आदि गांवों में लंबे समय से गुलदार की दहशत बनी है।

विकास खंड खिर्सू में भैंसवाड़ा गांव के निकट वन विभाग ने कुछ दिनों पहले एक पिंजरा लगाया था जिसमें बीते मंगलवार रात एक गुलदार कैद हुआ। जिसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम बुधवार सुबह यहां पहुंची तो देखा कि गुलदार पिंजरा तोड़कर भाग चुका था। वन विभाग ने अब क्षेत्र में नया पिंजरा लगा दिया है। वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज पौड़ी ललित मोहन नेगी ने बताया कि पिंजरा पुराना हो गया था। संभवतया उसके कुछ एंगल कमजोर हो गए जिन्हें गुलदार तोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नया पिंजरा लगा दिया गया है। कुछ दिनों पहले भटोली गांव में एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ था। वह काफी बड़ा था जो पिंजरे को काफी नुकसान पहुंचा चुका था। रेंजर नेगी ने बताया कि छह पिंजरों में दो खराब हो गए हैं जिन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। विभाग के पास अभी भी चार पिंजरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed