फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Gram Panchayat Development Officer suspended

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी निलंबित

Thu, 05 Nov 2020 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Development Officer suspended
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी निलंबित
विज्ञापन

53 हजार के गबन का आरोप, न्याय पंचायत सिमलना/हर्षू में हैं सेवारत
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। विकास खंड दुगड्डा में सेवारत एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को गबन व कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने निलंबन आदेश जारी करते हुए उसे मुख्यालय अटैच कर दिया है।
विकास खंड दुगड्डा के न्याय पंचायत सिमलना/हर्षू में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मनीष जुयाल सेवारत हैं। जुयाल पर न्याय पंचायत सिमलना/हर्षू में शामिल 8 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी है, लेकिन उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विभागीय जांच में जुयाल पर ग्राम पंचायत केष्टा में 53 हजार की वित्तीय अनियमितता/गबन किए जाने का आरोप है। उन्होंने धनराशि की निकासी स्वयं के नाम से की है। जांच आख्या में जुयाल पर 8 आरोप लगाए गए हैं। जिनमें क्षेत्र की ग्राम पंचायता में प्रधानों को डोंगल उपलब्ध नहीं कराया जाना, ग्राम प्रधानों के पदभार संभालने संबंधी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जाने, डोंगल नहीं दिए जाने से प्रधानों को मानदेय जारी नहीं हो पाने, केंद्र व राज्य वित्त की विकास योजनाओं की धनराशि बिना प्रधानों की अनुमति के निकाले जाने, पंचायतों की कैशबुक को पूर्ण नहीं किए जाने, जीपीडीपी की बैठकों में प्रतिभाग नहीं किए जाने और स्वामित्व योजना के तहत कोई भी कार्य नहीं किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी एमएम खान ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मनीष जुयाल को 53 हजार के गबन और विभागीय कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित करते हुए डीपीआरओ कार्यालय संबद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि गबन की गई धनराशि को जल्द पंचायत के खाते में जमा नहीं किए जाने पर जुयाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed