फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Government will bear the cost of treatment of injured women: Koli

घायल महिलाओं के उपचार का खर्चा उठाएगी सरकार: कोली

Tue, 17 Mar 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Government will bear the cost of treatment of injured women: Koli
गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज स्थित कोटा गांव के समीप भालू के हमले में घायल पांचों महिलाओं के उपचार का खर्चा सरकार उठाएगी। विधायक पौड़ी ने कहा कि घायल पांचों महिलाओं का उपचार चल रहा है। जिला चिकित्सालय पौड़ी व एम्स ऋषिकेश में महिलाओं के उपचार का पूरा खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। उन्होंने वन विभाग को मामले में तत्काल मुआवजा देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज स्थित कोटा गांव के समीप पांच महिलाएं बकरी चुगाने व घास लेने जंगल गई थीं, जहां भालू ने उन पर हमला कर घायल कर दिया था। गंभीर घायलों दुर्गी देवी व मीना देवी को एयर लिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था, जबकि किशोरी देवी, तामेश्वरी देवी व सुम्मी देवी जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती हैं। मंगलवार को विधायक पौड़ी मुकेश कोली घायल महिलाओं का हाल जानने एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्गी देवी व मीना देवी की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

घायलों को मिले 5-5 लाख का मुआवजा
पौड़ी। कांग्रेस ने भालू के हमले में घायल पांचों महिलाओं को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों से उनका जीवन खतरे में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed