फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Government ready for Chardham Yatra: CM

चारधाम यात्रा के लिए सरकार तैयार : सीएम

Mon, 25 Apr 2022 05:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
Government ready for Chardham Yatra: CM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए तीन दौर की बैठकें हो चुकी हैं। सरकार का प्रयास है कि यात्रा सुगमता से हो।
विज्ञापन

यहां पत्रकार वार्ता में सीएम ने कहा कि यात्रा के लिए लगातार काम चल रहा है। सड़कों के बार-बार अवरुद्ध होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यात्रा सुगमता और बिना किसी परेशानी के हो। इसके लिए तीन बैठक भी ले चुके हैं। विभागों को निर्देशित किया गया है कि जैसे भी मार्ग मेें कहीं थोड़ी भी रुकावट होगी, तत्काल उसको खोलने की व्यवस्था हो।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान एकदम यात्रियों की संख्या बढ़ने पर यात्रियों को ऋषिकेश या अन्य पड़ावों पर ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जा रही है। सरकार के एक माह के कार्यकाल के सवाल पर उन्होंने कहा कि रोडमैप तैयार है। सरकार के जो संकल्प है और जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यहां के प्रति सोच है, उसको लगातार आगे बढ़ाएंगे। हम एक-एक दिन उत्तराखंड के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed