{"_id":"618d24b68e6b394d33251c06","slug":"government-college-khirsu-inaugurated-shrinagar-news-drn395771395","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय खिर्सू का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय खिर्सू का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय खिर्सू का शुभारंभ किया। मंत्री ने बताया कि 15 दिन के भीतर खिर्सू में बासा-2 का लोकार्पण भी हो जाएगा। कार्यक्रम में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत खिर्सू पहुंचे। इससे पूर्व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंत्री के स्वागत में चौबट्टा से खिर्सू तक बाइक रैली निकाली। कार्यक्रम में डॉ.धन सिंह ने कहा कि खिर्सू में डिग्री कॉलेज खुलने से क्षेत्र के छात्र यहीं उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। कुछ दिन में यहां कुछ अन्य शिक्षक तैनात हो जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपने पाल्यों को खिर्सू में पढ़ाने का अनुरोध किया। मंत्री ने कहा कि खिर्सू में दो करोड़ की लागत से स्टेडियम और 3 करोड़ की लागत से ब्लॉक भवन का निर्माण हो रहा है। 15 दिन के भीतर प्रत्येक घर तक उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित कर दिए जाएंगे। खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल ने डिग्री कॉलेज की स्थापना पर मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष मातबर सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत रावत, कुंजिका प्रसाद उनियाल, नीरज पांथरी, लखपत भंडारी, जितेंद्र रावत, मीना गैरोला, नितिन घिल्डियाल व गणेश भट्ट आदि मौजूद थे।
6 विषयों की होगी पढ़ाई
राजकीय महाविद्यालय खिर्सू में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, राजनीतिविज्ञान और अर्थशास्त्र विषयों की पढ़ाई होगी। वर्तमान में यहां प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। 15 अभ्यर्थियों ने प्रवेश फार्म लिए हैं। फिलहाल महाविद्यालय शिक्षा विभाग के ब्लॉक संसाधन केंद्र में संचालित हो रहा है। अभी यहां नोडल अधिकारी/प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके सिंह और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं। संस्कृत के सहायक प्रोफेसर एक-दो दिन में ज्वाइनिंग दे देंगे।