फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Goods carrier vehicles will not have to pay tax

माल वाहक वाहनों नहीं देना होगा टैक्स

Mon, 22 Nov 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Goods carrier vehicles will not have to pay tax
नगरपालिका क्षेत्र के धनेश्वर वार्ड में आवाजाही करने वाले मालवाहक वाहनों से जिला पंचायत पौड़ी अब टोल टैक्स नहीं वसूलेगी। इस संबंध में नगर पालिका की ओर से आपत्ति जताने पर जिला पंचायत ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका के वार्ड चार धनेश्वर पौड़ी जिले में स्थित है। रामकुंड पुल पर जिला पंचायत पौड़ी द्वारा मालवाहक वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाता है। इसमें पालिका क्षेत्र में आनेवाले वाहन भी शामिल थे। समाज सेवी सुधीर मिश्रा व सभासद अजय मिश्रा की ओर से इस पर आपत्ति जताई गई। इसके बाद पालिका के अधिशासी अधिकारी की ओर से जिला पंचायत पौड़ी के अपर मुख्य अधिकारी को पत्र भेजा गया जबकि पालिकाध्यक्ष केके कोटियाल ने भी टैक्स को अवैध बताया। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद अब जिला पंचायत की ओर से पालिकाध्यक्ष को भेजे पत्र में स्पष्ट किया गया है कि नगर पालिका क्षेत्र में आवाजाही करने वाले माल वाहक वाहनों से कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा लेकिन पौड़ी आने वाले वाहनों को टैक्स देना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed