फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Girl dies after colliding with tractor

ट्रैक्टर से टकराकर युवती की मौत

Fri, 29 Oct 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after colliding with tractor
श्रीकोट गंगानाली में बदरीनाथ हाईवे पर ट्रैक्टर के पीछे बंधी मशीन से टकराकर बाइक सवार युवती की मौत हो गई। दोनों वाहन श्रीनगर आ रहे थे। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक नहीं रुका। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

श्रीकोट चौकी के एसआई पीएस बुटोला ने बताया कि गहड़खाल (बच्छणस्यूं) जिला रुद्रप्रयाग निवासी हिमानी (18) पुत्री भजन सिंह श्रीनगर में कपड़ों की दुकान में काम करती थी। बृहस्पतिवार रात वह अपने दो साथियों के साथ बाइक से श्रीकोट से श्रीनगर लौट रही थी। श्रीकोट गैस गोदाम के पास हिमानी का कंधा ट्रैक्टर से टकरा गया। वह सड़क पर सिर के बल गिर गई। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक चला रहे साहिल और अन्य युवती को चोट नहीं आई। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed